मोरुआ, खिंदारा गांव एवं मेवानगर में कार्यक्रम सम्पन्न

जालोर जिले के मोरुआ गांव के चाँदरा माताजी मंदिर में 22.01.2018 को बालिका शाखा-मोरुआ तथा "पुष्पेंद्रा कँवर स्मृति संस्थान" द्वारा होनहार स्वयंसेविका पुष्पेंद्रा कँवर की प्रथम पुण्यतिथि पर "पुष्पेंद्रा कँवर स्मृति समारोह" का आयोजन किया गया। इस दौरान अचल सिंह बेदाना, खुशबू कँवर तड़वा, हिमानी कँवर मालपुरा, सुमन कँवर बेदाना, दुर्गेश कँवर मोरुआ, विजयलक्ष्मी मालपुरा, अर्जुन सिंह मालपुरा, पृथ्वीसिंह भवरानी, सवाई सिंह मोरुआ, सुमेरसिंह मोरुआ एवं गोपाल सिंह मोरुआ ने पुष्पेंद्रा कँवर की निष्ठा एवं आदर्श आचरण को याद करते हुए संघ, समाज, बालिका-शिक्षा, सामाजिक कुरीतियां आदि विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वीर बहादुर सिंह असाड़ा ने किया। पाली जिले के खिंदारा गांव की शाखा में दिनांक 22.01.2018 को पूज्य श्री तनसिंह जी की जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय कार्यकारी रेवन्त सिंह पाटोदा उपस्थित रहे। उन्होनें उपस्थित समाजबंधुओं को संघ की सामूहिक संस्कारमयी कर्मप्रणाली के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि तनसिंह जी के बताये मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची कृतज्ञता है। पाबू सिंह खरोकड़ा ने पूज्य श्री के साथ बिताए गए दिनों के संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम को शेर सिंह खिंदारा गांव और हीर सिंह लोडता ने भी संबोधित किया। इसी प्रकार बालोतरा प्रान्त में मेवानगर शाखा में भी 22.01.2018 को पूज्यश्री की जयन्ती मनाई गई। गणेश वन्दना के पश्चात हीर सिंह कालेवा द्वारा तनसिंह जी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया। प्रान्त प्रमुख राण सिंह टापरा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।