उत्साह से मनाई श्रद्धेय आयुवान सिंह जी हुडील की 103वीं जयंती

श्री क्षत्रिय युवक संघ के द्वितीय संघप्रमुख श्रद्धेय आयुवान सिंह जी हुडील की 103 वीं जयंती 17 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करके उत्साह पूर्वक मनाई गई। नागौर संभाग में श्री हनुवंत राजपूत छात्रावास कुचामन सिटी में माननीय संघप्रमुख श्री लक्ष्मण सिंह बैण्याकाबास के सान्निध्य में समारोह पूर्वक जयंती मनाई गई। इसके अतिरिक्त अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार निम्नलिखित स्थानों पर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुए :- - दुर्गादास राठौड़ राजपूत सभा भवन डीडवाना - पुष्टि उद्यान, सूरत - महर्षि आस्तिक विद्यालय, गोडादरा - मलाड - भायंदर - गिरगांव चौपाटी - बोरीवली - पुणे - भाग्यनगर, हैदराबाद - मां भगवती छात्रावास गढ़ सिवाना - नुवां, चुरू - भूकरका, चुरू - राजपुष्पक नगर, जालौर - आशापुरा माताजी मंदिर, नाडोल - वीर दुर्गादास राजपूत छात्रावास बालोतरा - जाजवा, बायतु - आकोड़ा - विराट नगर, बीकानेर - मोरखाणा - दादी का फाटक, जयपुर - मेजर शैतान सिंह राजपूत छात्रावास, अजमेर - भूपाल नोबल्स संस्थान, उदयपुर - खारड़ा हाउस, उदयपुर - निंबाहेड़ा, चितौड़गढ़ - नागणेची मंदिर, टापरा - धामसीन, रानीवाड़ा इनके अतिरिक्त भी देश भर में शाखा स्तर पर जयंती मनाई गई जिनमें स्वयंसेवकों व समाजबंधुओं ने उपस्थित रहकर श्रद्धेय आयुवान सिंह जी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। #ShriKYS