उत्साह से मनाया 74वां स्थापना दिवस

22 दिसंबर को श्री क्षत्रिय युवक संघ का 74वां स्थापना दिवस आम जन द्वारा देश-विदेश में उत्साह पूर्वक मनाया गया। जयपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय संघशक्ति में माननीय संघप्रमुख श्री के सान्निध्य में समारोह आयोजित हुआ। वरिष्ठ स्वयंसेवक माननीय महावीर सिंह सरवड़ी के सान्निध्य में सीकर के लक्ष्मणगढ़ में स्थापना दिवस मनाया गया। दिल्ली की शास्त्रीनगर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में संघ के संचालन प्रमुख लक्ष्मण सिंह बेन्याकाबास उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त महाराणा भोपाल छात्रावास चित्तौड़गढ़, महाराणा कुम्भा छात्रावास भीलवाड़ा, महाराणा भोपाल नोबल्स उदयपुर, बालिका शिविर पिपलिया मंडी जिला मन्दसौर (म.प्र.), महोबा बुंदेलखंड (उत्तरप्रदेश), सामूहिक शाखा सूरत, करणी शाखा किरतासर (नोखा) बीकानेर, नारादरा (सिरोही प्रान्त), गिड़ा (बालोतरा) बाड़मेर, बाढमोचिगपुरा दौसा, लुनियावास, रणछोड़ मंदिर मोटगाँव जिला डूंगरपुर, भिंयाड़, शिव, चोचरा (भिंयाड़), श्री भवानी क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस चौहटन, आयुवान निकेतन (कुचामन सिटी), माताजी मंदिर कांकरिया (कुचामन), पद्मिनी बालिका शाखा सूरत, मूलाना, आकल, म्याजलार, पारेवर, देवीकोट, बेंगलुरु, मलाड (मुम्बई), नारायण निकेतन (बीकानेर), झंझेऊ, पुणे, गुगरियाली (नागौर), अमर राजपूत छात्रावास नागौर, छापडा शाखा (नागौर), पांचोडी (नागौर), चारभुजा राजपूत छात्रावास मेडता, साणंद, मेघाणी नगर (अहमदाबाद), चांदेसरा(बायतु प्रान्त), नोसर(बायतु प्रान्त), वीर दुर्गादास राजपूत हॉस्टल बालोतरा, थोब (बालोतरा), पाटोदी (बालोतरा), धौलासर (जैसलमेर), तनाश्रम (जैसलमेर), पोकरण, नाचना, हनवंत राजपूत छात्रावास जोधपुर, जय भवानी नगर (जोधपुर), बापिणी, ओसियां, सेतरावा, जेठानियाँ, राजम्हेन्द्रवरम (आंध्र प्रदेश), गुरु मंछ विद्यालय (सिवाणा), पादरू, कुण्डल, सिवाणा, पदमिनी बालिका छात्रावास नाथावतपुरा, बलियाना, पाली शहर, श्री करणी राजपूत छात्रावास नोखा, तेतरोल, करड़ा, सायला, पांचोटा, लाडनूं, बड़ा गुड़ा (पाली), अवाणिया (भावनगर), शीषाग (राजकोट), गोंडल (राजकोट), राजकोट बोर्डिंग हाउस, मेजर शैतान सिंह राजपूत छात्रावास फलोदी, बाप, नागणेचियां मंदिर, शाखा मैदान बामणू, वीरमदेव राजपूत छात्रावास जालोर, जागृति विद्यालय पीलुडा (बनासकांठा), महाराणा प्रताप होस्टेल दियोदर (बनासकांठा), नेशनल हाईस्कूल धानेरा (बनासकांठा), राजपूत महोल्लाकोदराम (बनासकांठा), उण्डखा (गुडामालानी), संस्कारधाम छात्रावास (गुडामालानी), श्री मल्लीनाथ राजपूत छात्रावास बाड़मेर, भोजराज की ढ़ाणी रामगढ़, राघवा, गंगासरा, सेक्टर 7 (गांधीनगर), रंगपुर (गांधीनगर), आशापुरा शाखा (बीकानेर), आर डी 465 छतरगढ़ (बीकानेर), राजपूत छात्रावास वल्लभीपुर आदि स्थानों पर स्थापना दिवस मनाया गया। इसके अतिरिक्त दुबई में भी स्वयंसेवकों द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया।