जैसलमेर, जोधपुर संभाग की संभागीय बैठक संपन्न

जोधपुर संभाग- श्री क्षत्रिय युवक संघ जोधपुर प्रांत की कार्य योजना बैठक शानिवार साय 6 बजे संघ कार्यालय तनायन में आयोजित की गयी जिसमे वार्षिक कार्य योजना बनायी गई| बैठक में केंद्र के आदेशानुसार विभिन प्रभारियों, मंडल प्रमुखों, शाखा प्रमुखों की नियुक्तियां की गयी, मंडलो का निर्धारण किया गया| आगामी सत्र में लगने वाले शिविरों के प्रस्ताव दिए गये, बैठक में केंद्रीय कार्यकारी प्रेम सिंह रणधा, महेंद्र सिंह गुजरावास, उम्मेद सिंह सेतरावा सहित अन्य स्वंय सेवक उपस्थित रहे| जैसलमेर संभाग- श्री क्षत्रिय युवक संघ जैसलमेर नगर प्रान्त का स्नेह मिलन कार्यक्रम स्थानीय संघ कार्यालय तनाश्रम मे सम्पन्न हुआ जिसमे केंद्रीय कार्यकारी रेवंत सिंह पाटोदा,व नगर मे रहने वाले स्वंयमेवक उपस्थित रहे| संघ कार्य गतिशीलता से बढे, सभी स्वयंसेवक सक्रिय रूप से संघ कार्य जिम्मेदारी से करे इसके लिए प्रथक प्रथक दायित्व सोंपे गए, प्रान्त प्रमुख नरेंद्रसिंह तेजमालता ने आगामी सत्र मे आयोजित होने वाले शिविर, स्नेह मिलन व अन्य कार्यक्रमो की जानकारी दी। सहप्रांत प्रमुख का दायित्व पूंजराजसिंह देवङा को दिया गया। प्रान्त मे कुल पांच मंडल बनाए गए जिसमे जैसलमेर पूर्व के लिए मंडल प्रमुख भोजराजसिंह तेजमालता व झब्बरसिंह लूणा, नगर पश्चिम मंडल के लिए कंवराजसिंह सेतरावा, नगर उत्तर के लिए पप्पूसिंह बालाना, आकल मंडल के लिए भगवानसिंह व लोद्रवा मंडल के लिए घन्ष्यामसिंह बैरसियाला व अवतारसिंह तेजमालता को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार शिविर व्यवस्था प्रभारी सवाईसिंह देवङा व बाबूसिंह अङबाला, युवा संपर्क के लिए हाकमसिंह देवता व जीवनसिंह नग्गा, विध्यार्थी प्रकोष्ठ के लिए हिन्दूसिंह म्याजलार व अमृतसिंह राघवा को दायित्व सौंपा गया। रामगढ़- मोहनगढ़ संभाग- श्री क्षत्रिय युवक संघ के रामगढ़- मोहनगढ़ प्रांत का प्रांतीय स्नेह मिलन आज दिनांक 04-06-2017 को केंद्रीय कार्यकारी रेवंत सिंह पाटोदा (जैसलमेर- बाड़मेर) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें आगामी वर्ष के संघ कार्यों की रूपरेखा बनाई गई व आगामी सत्र के शिविरों की व शाखाओं की जिम्मेदारीयां दी गई| इस प्रांत में छः मण्डल बनाए गए मोहनगढ़,रामगढ़,सलखा,देवतकी,राहड़की व सोनू। तथा आगामी सत्र में एक पारिवारिक मिलन तनोट में तय किया गया तथा श्री मायथी जी झुंजार की जयंती संघ द्वारा मनाना तय हुवा तथा प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर सोनू तथा अर्जुनना में होना तय हुआ| इस कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह पारेवर, तारेंद्रसिंह जिंजनियाली, खंगारसिंह आयंता, पदमसिंह रामगढ़, कोजराजसिंह सोनू व अन्य स्वंयसेवक मौजूद थे। सिवाणा संभाग- श्री क्षत्रिय युवक संघ के सिवाणा प्रान्त का स्नेह मिलन स्थानीय कल्ला रायमलोत राजपूत छात्रावास मैं प्रांत प्रमुख मूल सिंह काठाडी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, हाल ही में हुए उच्च प्रशिक्षण शिविर में संघ प्रमुख साहब द्वारा नई जिम्मेदारियां एवं नए प्रांतों के गठन की जानकारी साझा की गई| कार्यक्रम में समाचार प्रभारी गणपतसिंह गोलिया ने बताया की बैठक में नए प्रभारो का गठन किया गया जिसमें ईश्वर सिंह पादरु, जालम सिंह पिपलुन, हरी सिंह रानीगांव, रिडमल सिंह बेरसियाला, हनुमंत सिंह मवडी, भैरू सिंह पादरु, मनोहर सिंह सीनेर, हिंदू सिंह सिणेर, करण सिंह दुधवा, वीर सिंह इंद्राण, पृथ्वी सिंह धीरा को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई, माननीय संघ प्रमुख साहब के आदेशानुसार प्रांतों को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभक्त कर नए प्रांतों का गठन किया गया जिससे संपर्क करने में एवं संग विस्तार के कार्यों में तेजी लाना मुख्य लक्ष्य है| कार्यक्रम में आगामी वार्षिक योजना पर विस्तार से चर्चा एवं आगामी कार्यक्रमों के लिए वार्षिक योजना बनाई गई| स्नेह मिलन में नरपत सिंह रामदेरिया, जबर सिंह इंद्राणा, गोविंद सिंह मवड़ी, मनोहर सिंह नांदला, होशियार सिंह पादरडी, रविंद्र सिंह धीरा, राण सिंह टापरा के साथ अन्य स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे|