दिल्ली और फरीदाबाद में मनाई महाराणा प्रताप जयंती

नई दिल्ली में आज 12, अकबर रोड पर श्री क्षत्रिय युवक संघ के दिल्ली प्रांत द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में कहीं भी स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए संघर्ष करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। संघ के केंद्रीय कार्यकारी रेवंत सिंह पाटोदा ने महाराणा प्रताप का जीवन परिचय प्रस्तुत किया तथा श्री क्षत्रिय युवक संघ के उद्देश्य एवं कार्य प्रणाली के संबंध में भी जानकारी प्रदान की। महेंद्र सिंह सेखाला ने कार्यक्रम की भूमिका बताई। प्रांत प्रमुख रेवत सिंह धीरा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इससे पूर्व फरीदाबाद में राजकुल सांस्कृतिक संस्थान द्वारा संचालित महाराणा प्रताप भवन में भी महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई जिसमें वरिष्ठ स्वयंसेवक नारायण सिंह पांडूराई, केंद्रीय कार्यकारी रेवंत सिंह पाटोदा, संभाग प्रमुख मदन सिंह बामणिया व प्रांत प्रमुख रेवत सिंह धीरा सहयोगियों सहित उपस्थित रहे। #ShriKYS