देशभर में उत्साह से मनाई श्रद्धेय नारायण सिंह रेडा की 82वीं जयंती

श्री क्षत्रिय युवक संघ के तृतीय संघप्रमुख श्रद्धेय नारायण सिंह जी रेडा की 82वीं जयंती देशभर में उत्साह पूर्वक मनाई गई। बाड़मेर में स्टेशन रोड स्थित मल्लिनाथ छात्रावास में माननीय संरक्षक श्री भगवान सिंह रोलसाहबसर के सानिध्य में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नारायण सिंह जी का जीवन योग एवं तप का अनुपम मिश्रण था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर संघ के कार्य को करना है। कर्तापन का त्याग करके निर्लिप्त होकर निष्काम भाव से कर्म करते रहें, यही सीख हमें उनके जीवन से लेनी है। जयपुर में संघशक्ति कार्यालय में माननीय संघप्रमुख श्री लक्ष्मण सिंह बैण्याकाबास एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक माननीय महावीर सिंह जी सरवड़ी के सानिध्य में जयंती समारोह का आयोजन हुआ। इसके अतिरिक्त अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार देश भर में 30 व 31 जुलाई को निम्नलिखित स्थानों पर जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित हुए- - महाराजा गंगा सिंह शाखा, सार्दुल राजपूत छात्रावास बीकानेर - गोपाल छात्रावास भीनमाल - जगदंबा राजपूत छात्रावास, कल्याणपुर - रतनगढ़ - महाराणा सांगा शाखा बीएन उदयपुर - राजपूत बोर्डिंग पादरू - विरात्रा पब्लिक स्कूल चौहटन - नोखा - टापरा - नागणेची माता मंदिर जालौर - हाउसिंग बोर्ड शाखा बालोतरा - तनायन जोधपुर - हनवंत राजपूत छात्रावास जोधपुर - राजपूत छात्रावास ओसियां - बेदू - नाहर सिंह नगर - शेरगढ़ - सरस्वती महाविद्यालय सेतरावा - राजपूत सभा भवन सरवाड़ - आशापुरा माताजी मंदिर नाडोल - श्री अमर राजपूत छात्रावास नागौर - आयुवान निकेतन कुचामन सिटी - लालगढ़ (बिदासर) - सिराणा - प्रताप पब्लिक स्कूल बागोड़ा - बडोडा गांव - हमीरा - मोहनगढ़ - मुलाना - बेरसियाला - झिनझिनयाली - जोगीदास का गांव - रणधा - म्याजलार - धानेली - पारेवर - तेजमालता - भैसड़ा - दयाल राजपूत छात्रावास पोकरण - पूनमनगर - भोजराज सिंह की ढाणी - लखा - गज सिंह का गांव - तनाश्रम जैसलमेर - श्री जवाहर राजपूत छात्रावास, इंदिरा कॉलोनी जैसलमेर - कुआड़ा - लालेश्वर महादेव मंदिर शिवबाड़ी, बीकानेर - सीकर - श्री दुर्गा महिला विकास संस्थान नाथावतपुरा - दुधवा - रानी पद्मिनी शाखा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आकोड़ा - भूपाल स्कूल गंगासरा - आदर्श विद्यालय शाखा देचू - बाप - आरडी 465 बीकानेर - लालवाली - शेरपुरा - भांडसर - महाराणा कुंभा ट्रस्ट भीलवाड़ा - गंगापुर (भीलवाड़ा) - घाटोल (बांसवाड़ा) - सरणु - सणपा - सेवनियाला - चिड़िया - कानोड़ - केसरपुरा - चांदेसरा - वीर अभिमन्यु ध्यान सारोली, सूरत - अवाणिया - गांधीनगर - रामजी मंदिर पांथावाड़ा - नागणेची माता जी मंदिर भरकावाड़ा - जागीरदार कोटडी विछीवाडी - प्राथमिक शाला काणेटी - महाराणा प्रताप शाखा दियोदर - शिशांग - मकाजी मेघपर - चनोल - डेडक दड़ - नारी - वलादर - बा कूवरबा राजपूत छात्रालय वल्लभीपुर - धंधुका राजपूत छात्रावास - वीर दुर्गादास शाखा मलाड मुंबई - तनेराज शाखा मुंबई - नारायण शाखा भायंदर - शास्त्रीनगर, दिल्ली - चामुंडा माता मंदिर राणासिंहपेट, बेंगलुरु #ShriKYS