पूज्य श्री तनसिंह जी जन्म शताब्दी समारोह का पोस्टर विमोचन

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 28 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाले पूज्य श्री तनसिंह जी जन्म शताब्दी समारोह का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आज 15 अक्टूबर को माननीय महावीर सिंह जी सरवड़ी के सान्निध्य में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के गेट संख्या एक व दो के निकट स्थित लॉन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुनील सिंह बुलंदशहर, मदन चौहान (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश), डॉ. परमेंद्र सिंह, श्रीमती ज्योति राजावत, राजकुमार सिंह भदौरिया, केपी सिंह, केवल सिंह चौहान, ओनार सिंह सहित दिल्ली शहर में रहने वाले सैकड़ों गणमान्य समाजबंधु सम्मिलित हुए। #ShriKYS