पत्र पत्रिकाएं

प्रकाशन

संघ के निर्देशन में संघशक्ति प्रकाशन प्रन्यास कार्यरत है जो 1960 से अनवरत रूप से संघशक्ति मासिक पत्रिका का प्रकाशन कर रहा है। यह पत्रिका संघ गतिविधियों के समाचारों, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विषय वस्तु को संजोये एक अनूठी पत्रिका है। इसी प्रकार संघ की गतिविधियों एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के विस्तृत समाचारों का सभी समाज बंधुओं में प्रसारित करने हेतु वर्ष 1997 से संघ एक पाक्षिक समाचार पत्र ’पथ-प्रेरक’ का भी प्रन्यास के माध्यम से प्रकाशन कर रहा है। दोनों पत्र एवं पत्रिकाएँ जयपुर से ही प्रकाशित होते हैं। इनके सदस्य बनने हेतु कोई भी व्यक्ति स्थानीय कार्यालय, स्वयं सेवक के माध्यम से या सीधे केन्द्रीय कार्यालय से संपर्क कर शुल्क अदा कर प्रारंम्भ करवा सकता है।

श्री क्षत्रिय युवक संघ