प्रतिहारों की प्राचीन राजधानी भीनमाल में सम्राट मिहिरभोज की जयंती का आयोजन

जालोर संभाग द्वारा प्रतिहार राजपूतों की प्राचीन राजधानी रहे भीनमाल में सम्राट मिहिरभोज जी की जयन्ती आज 19 अक्टूबर को समारोह पूर्वक मनाई गई। केंद्रीय कार्यकारी रेवन्त सिंह पाटोदा की उपस्थिति में सम्पन्न कार्यक्रम को नारायण सिंह देवल (विधायक रानीवाड़ा) पूरा राम चौधरी (विधायक भीनमाल), राजेश कुमार गोयल (जिला प्रमुख), बन्ने सिंह गोहिल (पूर्व जिलाप्रमुख), हिंदू सिंह दूठवा, प्रकाश सिंह राव मांडोली, अशोक सिंह ओपावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में समाजबंधुओं ने उपस्थित रहकर सम्राट मिहिरभोज को स्मरण किया। संभाग प्रमुख अर्जुन सिंह देलदरी अपने सहयोगियों सहित उपस्थित रहे।