बालिकाएँ सीख रही है संस्कार के साथ आत्मरक्षा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के बालिका उच्च प्रशिक्षण शिविर, जो विद्या निकेतन उ.मा. वि., गांधीनगर, चित्तौड़गढ़ में चल रहा है, के चौथे दिन आज 28.05.2017 को विविध कार्यक्रम हुए। प्रातः योगाभ्यास के पश्चात स्वयंसेविका कल्पना कँवर सिंघाना ने बालिकाओं आत्मरक्षा (self defence) के गुर सिखाए। दिन में बालिकाओं द्वारा अपने अपने घटों में यज्ञ किया गया। शिविर संचालक श्री जोरावर सिंह भादला ने बौद्धिक के कार्यक्रम में उचित आहार-विहार के महत्त्व को बालिकाओं को समझाया। साथ ही यह भी बताया की सर्वांगीण रूप से, अर्थात् शरीर, मन व आत्मा से स्वस्थ रहने के लिए हमारी दिनचर्या किस प्रकार की होनी चाहिए। सायंकालीन खेलों तथा भोजन के उपरान्त रात्रि को मनोरंजक व शिक्षाप्रद विनोद सभा का कार्यक्रम हुआ। शिविर में 340 बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।