बाड़मेर में कर्मचारी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

समाज की कर्मचारी शक्ति को समाज के हित में उपयोग करने के उद्देश्य से गठित श्री क्षत्रिय युवक संघ के कर्मचारी प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय बैठक बाड़मेर के भारतीय ग्राम्य आलोकायन आश्रम में 03.09.2017 को संपन्न हुई। बैठक में जिले भर से विभिन्न विभागों के राजपूत कर्मचारीगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का प्रारम्भ मंगलाचरण से हुआ, जिसके पश्चात उपस्थित सदस्यों को प्रकोष्ठ के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली का सामान्य परिचय दिया गया। तत्पश्चात आगामी कार्ययोजना के विभिन्न पक्षों पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा में जिले भर में 24 सितंबर तक गहन सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय हुआ, जिसके लिए विभिन्न स्वयंसेवकों को विभागवार दायित्व सौंपे गए, जिसकी सूची इस प्रकार है- शिक्षा- शेर सिंह जी भुरटिया राजस्व- बाबू सिंह जी कोटड़ा मंत्रालयिक- टील सिंह जी चूली लेखा- भीम सिंह जी रानीगाँव पंचायती राज- कानसिंह जी डाभड स्वास्थ्य- संजय सिंह जी बावड़ी पुलिस- गजे सिंह जी रामसर जलदाय- भूपत सिंह जी बलाई विद्युत- नारायण सिंह जी दानजी की होदी वन- हिन्दू सिंह जी बलाई कृषि- पाबू सिंह जी थोब आबकारी- प्रीतम सिंह जी भुरटिया रोडवेज- गोरधन सिंह जी लुणु खनन- भगवान सिंह जी जानसिहकी बेरी सहकारिता- श्रवण सिंह जी कोटड़ा बैंक- बख्तावर सिंह जी रोहिली समाजकल्याण- महेंद्र सिंह जी जेसिंधर नगरपरिषद- जीवराज सिंह जी गंगाला महिला एवं बाल विकास- नरपत सिंह जी कवास सेलटेक्स (CTO)- भरत सिंह जी इसके अतिरिक्त जसपाल सिंह जी चूली व चन्दन सिंह जी कुशिप ने सूचनाएँ संकलित करने तथा छगन सिंह जी लुणु, प्रीतम सिंह जी भुरटिया, कान सिंह जी डाभड, टील सिंह जी चूली, गुलाब सिंह जी कोटड़ा ने विभिन्न विभागों में समन्वय स्थापित करने का दायित्व भी लिया। इसी दौरान अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में दो दिवसीय शिविर के आयोजन का भी निर्णय हुआ। बैठक में 20 नए कर्मचारियों ने प्रकोष्ठ की सदस्यता ग्रहण की। बैठक का सञ्चालन कर्मचारी प्रकोष्ठ के केंद्रीय समन्वयक श्री कृष्ण सिंह राणीगांव द्वारा किया गया।