मेवाड़ संभाग में बाल शिविर एवं स्नेहमिलन संपन्न

मेवाड़ संभाग का बाल शिविर 12-13 अगस्त को भीलवाड़ा स्थित कुम्भा ट्रस्ट में आयोजित हुआ। शिविर में शहर के 5 से 11 वर्ष आयु वर्ग के 55 बालकों नें भाग लिया। शिविर में बालकों को खेल, चर्चा, सहगीत, प्रार्थना आदि गतिविधियों द्वारा परिवार, समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी संस्कार सिखाए गए। शिविर का संचालन श्री ब्रजराज सिंह खारडा ने चन्द्रसेन सिंह जी रुद, लक्ष्मण सिंह जी भाटीयो का खेडा, शेलेन्द्र सिंह जी मोहब्बतपुरा, हेमराज सिंह जी दौलतगढ, राम सिंह जी ऊन्डखा, शिवराज सिंह जी खारडा, रविराज सिंह जी रासेड व रणजीत सिंह झालरा के सहयोग से किया। 13 अगस्त को शिविर स्थल पर ही मेवाड़ संभाग का त्रैमासिक स्नेहमिलन भी संपन्न हुआ जिसमें भीलवाड़ा, अजमेर एवं चित्तौड़गढ़ के जिम्मेवार स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान सत्र 2017-18 के लिए स्वयंसेवकों द्वारा लिए गए लक्ष्यों और उनकी प्राप्ति के लिए प्रयासों की व्यक्तिशः समीक्षा की गई। नई शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही आगामी तिमाही में संभाग में आयोजित होने वाले बालक एवं बालिका शिविरों की व्यवस्था पर चर्चा की गई। संपर्क यात्राओं एवं स्नेहमिलनों का कार्यक्रम निर्धारित हुआ तथा संघशक्ति-पथप्रेरक की सदस्यता हेतु अभियान चलाने का निर्णय किया गया। स्नेहमिलन में केंद्रीय कार्यकारी श्री विक्रम सिंह इन्द्रोई एवं संभाग प्रमुख श्री गंगा सिंह साजियाली के साथ सर्व श्री गोपालशरण सिंह सहाड़ा, जीवन सिंह नरधारी, नरेंद्र सिंह नरधारी, छोटु सिंह मुरलिया, तेज सिंह विजयानगरी, लक्षमण सिंह भाटियों का खेड़ा, किशोर सिंह देवलिया, विजय सिंह जालिया, हिम्मत सिंह पिलोड़ा, ब्रजराज सिंह खारडा, कान सिंह खारडा, बनवीर सिंह सबलपुरा, रणधीर सिंह झालरा, करण सिंह झालरा, गजेन्द्र सिंह दौलतगढ, चन्द्रसेन सिंह रूद आदि उपस्थित थे।