विभिन्न प्रान्तों में स्नेहमिलन सम्पन्न

श्री क्षत्रिय युवक संघ के विभिन्न प्रान्तों में आज स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें आगामी सत्र की प्रान्तीय स्तर की कार्ययोजना बनाई गई। 10-11 जून को बाड़मेर में होने वाले शिविर में प्रान्त की सम्पूर्ण वर्ष की कार्ययोजना बनाकर लाने के केंद्रीय निर्देश की अनुपालना में सभी प्रान्तों में स्नेहमिलन आयोजित किये जा रहे हैं। चौहटन प्रान्त:- श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रांतीय स्नेहमिलन का आयोजन विरात्रा माता मन्दिर, चौहटन में रखा गया, जिसमें सम्भाग प्रमुख राम सिंह माडपुरा ने विभिन्न वार्षिक योजनाओ की जानकारी ली तथा प्रान्त प्रमुख उदय सिंह देदूसर द्वारा विभिन्न मंडलो में मंडल प्रमुख नियुक्त कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रान्त प्रमुख उदय सिंह देदूसर तथा सह प्रांतप्रमुख निम्ब सिंह आकोड़ा ने पूरे सत्र की कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस अवसर पर कमल सिंह दुधवा, कृष्ण सिंह गोहड़ का तला, अर्जुन सिंह नवातला, मोहन सिंह देदूसर, नरपत सिंह दुधवा, झामन सिंह देदूसर, तन सिंह रानीगॉव, लाल सिंह आकोड़ा सहित चौहटन प्रान्त के अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे। लाडनूं प्रान्त :- नवगठित प्रांत लाडनूं के स्वयंसेवकों का स्नेह मिलन आज दिनांक 28 मई,2017 को लाडनूं में संभाग प्रमुख शिम्भु सिंह आसरवा के सान्निध्य में संपन्न हुआ। प्रांत प्रमुख श्री विक्रम सिंह ढींगसरी द्वारा उपस्थित स्वयंसेवकों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। स्नेहमिलन में हुकम सिंह गनोङा, नरपत सिंह रताऊ, जगदीश सिंह सिंघाना, बेग सिंह दूंकर, तेजवीर सिंह ढींगसरी, दशरथ सिंह ढींगसरी, नत्थु सिंह छापङा उपस्थित रहे। पाली प्रान्त व रानी-फालना प्रान्त:- 27.05.2017 की शाम को पाली व रानी-फालना प्रान्त की प्रान्तीय बॆठक केन्द्रीय कार्यकारी श्री प्रेम सिंह रणधा के सानिध्य मे सम्पन्न हुई जिसमे संघ कार्य के विस्तार हेतु पाली को तीन मण्डलो मे बांटा गया- 01. पाली-रोहट, 2. सोजत मण्डल (रायपुर जॆतारण बर क्षेञ), 03 मारवाङ-देसुरी मण्डल। रानी-फालना-बाली- सुमेरपुर को प्रान्त का दर्जा दिया गया है, जिसके प्रान्त- प्रमुख हीर सिंह जी लोङता होंगे। दोनों प्रान्तों में कुल 20 प्रस्तावित शाखाओ की मण्डल वार जिम्मेदारी दी गई। 5 PTC, एक बालिका PTC व एक ITC शिविर तय हुए। 100,000/- के संघ-शक्ति, पथ प्रेरक ग्राहक व 72000 के विज्ञापन के लक्ष्य निर्धारित किए गए। प्रेम सिंह जी रणधा ने अपने स्वयं के परिवार के बालको को भी संघ से जोङे रखने की बात पर जोर दिया। सीकर प्रान्त:- श्री क्षत्रिय युवक संघ के सीकर प्रान्त का स्नेहमिलन संजीवनी कार्यालय, सीकर में आज 28.05.2017 को रखा गया। प्रान्त प्रमुख गौरी शंकर सिंह जी दीपपूरा ने शेखावाटी में संघ कार्य की आगामी सत्र के लिए कार्ययोजना तैयार करवाई।जुगराज सिंह जी जुलियासर ने ओ०टी०सी में हुई गतिविधियों की तथा विभिन्न वार्षिक योजनाओ की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न मंडलो में मंडल प्रमुख नियुक्त कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर घिशू सिंह क़ासली, महेंद्र सिंह नाथवतपूरा,प्रदीप सिंह चूड़ी,हरेन्द्र सिंह बगड़,मगन सिंह डहर का बास,सुरेन्द्र सिंह भवानीपूरा आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे। बनासकांठा प्रान्त:- बनासकांठा प्रान्त के स्वयंसेवकों की बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें आगामी सत्र के लिए जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया, साथ ही पूरे वर्ष की कार्ययोजना भी तैयार की गई।