शिमोगा (कर्नाटक) में शिविर सम्पन्न

श्री क्षत्रिय युवक संघ के दक्षिण भारत में बढ़ते कार्य के अंतर्गत कर्नाटक राज्य में बेंगलुरु के पास शिमोगा में 15 से 17 नवम्बर तक एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। शिविर का संचालन रणजीत सिंह चौक ने किया। शिविर में बेंगलुरु क्षेत्र में रहने वाले समाज के युवा सम्मिलित हुए। बालाजी सिंह, सत्यनारायण सिंह, भरत सिंह मैसूर, भवानी सिंह दूधवा, ईश्वर सिंह दूधवा, विक्रम सिंह गंगासरा, मोहन सिंह सांगाना, शम्भूसिंह बिशनगढ़, चैनसिंह देवकी, तनेसिंह आकवा, दलपतसिंह भोजावास, भवानी सिंह सोढा, महेंद्र सिंह धरबलो की ढाणी आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।