श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन – जयपुर जिला समिति द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया

श्री क्षत्रिय युवक संघ के आनुषंगिक संगठन श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की जयपुर जिला समिति द्वारा विद्याधर नगर विधानसभा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। फाउंडेशन की केंद्रीय परिषद के सदस्य श्रवण सिंह बगड़ी ने गोष्ठी में संगठन द्वारा किये जा रहे समाजोपयोगी कार्यो के बारे विस्तार से बताया। फाउंडेशन के जयपुर जिला प्रभारी रूपेंद्र सिंह करीरी ने श्री क्षत्रिय युवक संघ और समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को बढ़ाने हेतु प्रयासरत संघ के अन्य आनुषंगिक संगठन श्री प्रताप फाउंडेशन के बारे में बताया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के जिला समिति सदस्य मनदीप सिंह हुडील, पार्षद चैयरमेन अजय सिंह चौहान, प्रताप सिंह टटेरा, विरेन्द्र सिंह हुडील, चतर सिंह नरूका एवं कृष्ण सिंह राठौड़ ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान विक्रम सिंह सिंगोद, प्रद्युमन सिंह जाखली, दयाल सिंह शेखावत, विजय सिंह मलढाटु, राजवीर सिंह, प्रेम सिंह, विक्रम सिंह भोनावास, यतेंद्र सिंह शेखावत, भगवान सिंह बावड़ी, गिरधारी सिंह अनोखु, शम्भू सिंह राठौड़, गोवर्धन सिंह कितलसर, श्रवण सिंह पिड़वा सहित स्थानीय सहयोगी उपस्थित रहे। #weareskpf