समारोहपूर्वक मनाई वीर पनराज जी की जयन्ती

जैसलमेर संभाग में पनराजसर में वीर पनराज जी की जयंती आज 10 अक्टूबर को माननीय संघप्रमुख श्री लक्ष्मण सिंह जी बैण्यांकाबास की उपस्थिति में मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे ऐसे पूर्वजों का जीवन और मृत्यु हमको केवल एक ही संदेश देती है और वह है स्वधर्म-पालन। स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने भी गीता में स्वधर्म को ही श्रेयसाधन का माध्यम बताया है। संघ भी हमें हमारे उसी स्वधर्म की याद दिलाकर उसके पालन में प्रवृत्त कर रहा है। कार्यक्रम को प्रताप पुरी जी महाराज, संभागप्रमुख तारेन्द्र सिंह झिनझिनयाली व पनराज सेवा समिति के अध्यक्ष गोरधन सिंह ने भी संबोधित किया।