सिवाणा और कुचामन प्रान्त- स्नेहमिलन सम्पन्न

सिवाणा प्रान्त:- श्री क्षत्रिय युवक संघ का सिवाणा प्रान्त का स्नेह मिलन स्थानीय कल्ला रायमलोत राजपूत छात्रावास में प्रांत प्रमुख श्री मूल सिंह काठाडी की देख-रेख में 04.06.2017 को आयोजित हुआ। इस दौरान उच्च प्रशिक्षण शिविर, पुष्कर में माननीय संघप्रमुख श्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों पर चर्चा की गई और नवगठित प्रान्त में उत्तरदायित्व विभाजन किया गया। बैठक में ईश्वर सिंह पादरु, जालम सिंह पिपलुन, हरी सिंह रानीगांव, रिडमल सिंह बेरसियाला, हनुमंत सिंह मवडी, भैरू सिंह पादरु, मनोहर सिंह सिणेर, हिंदू सिंह सिणेर, करण सिंह दुधवा, वीर सिंह इंद्राणा, पृथ्वी सिंह धीरा आदि स्वयंसेवकों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। कार्यक्रम में आगामी सत्र की कार्य-योजना पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें नई शाखाएँ, स्नेहमिलन, संपर्क यात्राएँ, शिविरों का आयोजन आदि मुख्य बिन्दु रहें। स्नेहमिलन में नरपत सिंह रामदेरिया, जबर सिंह इंद्राणा, गोविंद सिंह मवड़ी, मनोहर सिंह नांदला, होशियार सिंह पादरडी, रविंद्र सिंह धीरा, राण सिंह टापरा आदि उपस्थित रहे। कुचामन प्रान्त:- नागौर संभाग के कुचामन प्रांत का स्नेहमिलन कार्यक्रम दिनांक 7 जून,2017 को संघ कार्यालय आयुवान निकेतन में सम्पन हुआ, जिसमें सत्र 2017-18 में होने वाली गतिविधियों पर चर्चा की गई। संघ-कार्य को गति प्रदान करने हेतु बैठक में उपस्थित स्वयंसेवको को विभिन्न दायित्व भी सौंपे गए। मण्डल प्रमुखों व नगर प्रमुखों की नियुक्ति, संघशक्ति व पथ प्रेरक की सदस्यता, शाखा, शिविरों के प्रस्ताव, सम्पर्क यात्रा, जयंती समारोह, स्नेह भोज आदि पर विस्तृत चर्चा कर स्वयंसेवकों द्वारा आगामी सत्र के लिए कार्ययोजना बनाकर उसे लिखित रूप प्रदान किया गया। स्नेह-मिलन में संभाग प्रमुख श्री शिम्भु सिंह आसरवा, प्रांत प्रमुख श्री नाथू सिंह छापडा, श्री भगवत सिंह सिंघाना, श्री बाबू सिंह नगवाड़ा, श्री छोटू सिंह जाखली, श्री शंकर सिंह दीपपुरा, श्री ग़ोरी शंकर सिंह दीपपुरा, श्री हुकुम सिंह आसरवा, श्री उगम सिंह आसापुरा, श्री गजेन्द्र सिंह नगवाड़ा, श्री शिवराज सिंह आसरवा, श्री जब्बर सिंह दौलतपुरा, श्री अजय सिंह मीठड़ी, श्री सुनील सिंह रसाल उपस्थित रहे। अंत में स्नेह-भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।