हीरक जयन्ती वर्ष – भाप, कनकपुरा, जंजीला, बेलासर, करड़ा, सेवाड़ा, डूंगरी, मंडला, चरली, रेवदर, गेलावास, करबुण, नारोली, वाघासण, सवराखा तथा नारी में कार्यक्रम सम्पन्न

हीरक जयन्ती वर्ष के अंतर्गत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में 27 व 28 फरवरी को सोलह कड़ियाँ और जुड़ी। बाड़मेर संभाग में बान्दरा गांव स्थित भाप तालाब पर 28 फरवरी को संघ तीर्थ दर्शन अभियान के अंतर्गत स्नेहमिलन व स्नेहभोज का कार्यक्रम रखा गया जिसमें वरिष्ठ शिक्षाविद कमल सिंह चूली, संघ के केंद्रीय कार्यकारी देवीसिंह माडपुरा तथा संभाग प्रमुख कृष्ण सिंह राणीगांव ने उपस्थित समाजबंधुओं को संघ के हीरक जयन्ती वर्ष के अन्तर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की तथा अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया। इस दौरान वरिष्ठ स्वयंसेवक नरपत सिंह चिराणा, प्रान्त प्रमुख महिपाल सिंह चूली, दीप सिंह रणधा, वीर सिंह शिवकर, प्रकाश सिंह भुरटिया, कमल सिंह राणीगांव, राजेन्द्रसिंह भिंयाड़, स्वरूप सिंह खारा, मांग सिंह बिशाला, जैतमाल सिंह बिशाला, गुलाब सिंह कोटड़ा, ढूढ़ सिंह कोटड़ा, मलसिंह उण्डखा सहित 500 से अधिक समाजबन्धु उपस्थित रहे। 28 फरवरी को ही पंचदेव मंदिर, कनकपुरा (जयपुर) में भी हीरक जयन्ती की पूर्व तैयारी में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रमुख राजेन्द्र सिंह बोबासर, कर्ण सिंह भूणी, वीरेन्द्र सिंह खिंदास, प्रेम सिंह बनवासा, देवेन्द्र सिंह बरवाली, सुधीर सिंह ठाकरियावास सहित अनेकों समाजबन्धु व सहयोगी उपस्थित रहे। नागौर संभाग के कुचामन प्रान्त के जंजीला गांव में भी 28 फरवरी को हीरक जयंती वर्ष के तहत स्नेहमिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बजरंग सिंह नेणिया तथा बलजीत सिंह नाथावतपुरा समाजबंधुओं सहित उपस्थित रहे। बीकानेर संभाग के अंतर्गत बेलासर गांव में 28 फरवरी को तीर्थदर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बीकानेर प्रांतप्रमुख खींव सिंह सुल्ताना, चुरू प्रांतप्रमुख राजेन्द्र सिंह आलसर, जुगल सिंह बेलासर, महेन्द्र प्रताप सिंह तथा प्रताप सिंह समाजबंधुओं सहित उपस्थित रहे। जालोर संभाग में 27 फरवरी को करड़ा स्थित श्री करड़ेश्वर महादेव मंदिर में तथा 28 फरवरी को सेवाड़ा तथा डूंगरी (रानीवाड़ा) में तीर्थदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीनों कार्यक्रम संभाग प्रमुख अर्जुन सिंह देलदरी की उपस्थिति में सम्पन्न हुए जिनमें गणपत सिंह करड़ा, देवी सिंह, हेम सिंह सेवाड़ा, धर्म सिंह, मंगल सिंह, अर्जुन सिंह, उक सिंह डूंगरी, उम्मेद सिंह, पर्बत सिंह, महेंद्र सिंह कारोला, प्रेम सिंह अचलपुर एवं फूल सिंह जाखड़ी सहयोगियों व समाजबंधुओं सहित सम्मिलित हुए। जालोर संभाग के अंतर्गत मंडला गांव में भी 28 फरवरी को स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें खुमान सिंह दुदिया, गणपत सिंह मंडला, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, भबूत सिंह, लाख सिंह, मान सिंह, चमन सिंह सहित अनेकों समाजबन्धु उपस्थित रहे। इस दौरान चरली गांव में भी हीरक जयन्ती के निमित्त संपर्क किया गया। रेवदर राजपूत होस्टल में भी तीर्थदर्शन कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रान्त प्रमुख सुमेर सिंह उथमण सहयोगियों सहित उपस्थित रहे। पाली प्रान्त के रोहिट मंडल के गेलावास गांव में भी तीर्थ दर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें प्रान्त प्रमुख महोब्बत सिंह धींगाणा, लाल सिंह सिराणा, दशरथ सिंह सिराणा तथा सरपंच भैरूसिंह गेलावास समाजबंधुओं के साथ उपस्थित रहे। 28 फरवरी को ही गुजरात के बनासकांठा प्रान्त में थराद तहसील के चार गांवों - करबुण, नारोली, वाघासण तथा सवराखा में तीर्थ दर्शन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिनमें प्रान्त प्रमुख अजीत सिंह कुणघेर, सिद्धराज सिंह पीलूड़ा, अरविंद सिंह नारोली, परबतसिंह वलादर, श्रवणसिंह वलादर, गणपत सिंह पीलूड़ा तथा जब्बरसिंह सुईगाम समाजबंधुओं सहित उपस्थित रहे। इसी दिन गुजरात के ही सौराष्ट्र संभाग के खोडियार प्रान्त में भी नारी गांव में तीर्थदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें केंद्रीय कार्यकारी महेन्द्र सिंह पांची, छनुभा पच्छेगाम तथा मंगल सिंह धोलेरा सहयोगियों व समाजबंधुओं सहित उपस्थित रहे।