हीरक जयन्ती वर्ष – रामदेवरा, आणंद, वडोदरा, संघशक्ति, प्रेमनगर (झोटवाड़ा), भावनगर, मोचिंगपुरा, अवाणियाँ, रेडा, बेणेश्वर धाम, उण्डखा, वलाई में कार्यक्रम आयोजित

श्री क्षत्रिय युवक संघ के हीरक जयन्ती वर्ष के अंतर्गत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस सप्ताहांत में भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। पोकरण संभाग के रामदेवरा में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन 14 मार्च को हुआ जिसमें पूरे जिले से जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संघ के केंद्रीय कार्यकारी देवी सिंह माडपुरा, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, जिला प्रमुख प्रताप सिंह रामगढ़, पूर्व प्रधान सुनीता भाटी आदि ने संबोधित किया। मध्य गुजरात संभाग के आणंद जिले में 14 मार्च को आणंद इंटरनेशनल स्कूल, मोगर गांव में प्रातः 09:30 से 12:30 बजे तक स्नेहमिलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को भावनगर संभाग प्रमुख धर्मेंद्र सिंह आम्बली, मध्य गुजरात संभाग प्रमुख दीवान सिंह कानेटी, हंसाकंवर बा अडास, लाल सिंह वड़ोदिया (पूर्व राज्यसभा सांसद), खेत सिंह चांदेसरा ने संबोधित किया। श्री चरोत्तर राजपूत समाज, आणंद तथा सौराष्ट्र कच्छ राजपूत समाज ने व्यवस्था में सहयोग किया। इसी दिन 03:00 से 05:00 बजे तक वडोदरा शहर स्थित वाघेश्वरी फार्म में भी स्नेहमिलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को भावनगर संभाग प्रमुख धर्मेंद्र सिंह आम्बली, मध्य गुजरात संभाग प्रमुख दीवान सिंह कानेटी, श्री सौराष्ट्र कच्छ राजपूत समाज, वडोदरा के प्रमुख महेन्द्र सिंह देवलिया, समग्र गुजरात राजपूत समाज संगठन के संयोजक विक्रम सिंह मियागांव ने संबोधित किया। जयपुर स्थित केन्द्रीय कार्यालय 'संघशक्ति' में भी 14 मार्च को हीरक जयन्ती के उपलक्ष्य में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें जयपुर शहर के विधानसभा क्षेत्रों से सहयोगियों को निमंत्रित किया गया तथा उन्हें हीरक जयन्ती कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गई। जयपुर में ही झोटवाड़ा क्षेत्र के प्रेमनगर में भी 14 मार्च को पारिवारिक स्नेहमिलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संभाग प्रमुख राजेन्द्र सिंह बोबासर, वरिष्ठ स्वयंसेवक भवानी सिंह मुंगेरिया तथा सुमेर सिंह सींवा (पार्षद) ने संबोधित किया। इस दौरान भंवर सिंह बांजाकुड़ी, शंकर सिंह खानपुर, श्याम सिंह चिरनोटिया, गजेंद्र सिंह बड़वाली, जितेंद्र सिंह देवली, महेंद्र सिंह दौलतपुरा, देवेंद्र सिंह बरवाली सहित अनेकों समाजबन्धु व सहयोगी उपस्थित रहे। गोहिलवाड़ संभाग के भावनगर शहर प्रांत में 14 मार्च को संघ तीर्थदर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें 200 समाजबन्धु उपस्थित रहे। दौसा जिले के मोचिंगपुरा में भी 14 मार्च को स्नेहमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें झांपडावास, डाभाच, कारोली, भांडारेज, खोररा कलां आदि गांवों के समाजबन्धु सम्मिलित हुए। इस दौरान प्रांतप्रमुख मदन सिंह बामण्या सहयोगियों सहित उपस्थित रहे। गोहिलवाड़ संभाग के मोरचंद प्रांत के अंतर्गत अवाणियाँ गाँव में 11 मार्च को संघ तीर्थ दर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें वरिष्ठ स्वयंसेवक मंगल सिंह धोलेरा तथा संघ के केंद्रीय कार्यकारी महेंद्र सिंह पांची ने उपस्थित समाजबंधुओं को संघ तीर्थ दर्शन और हीरक जयन्ती वर्ष के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की। भागीरथ सिंह साँढखाखरा, प्रवीण सिंह धोलेरा तथा नयनाबा साँढखाखरा ने भी अपने विचार रखे। नागौर संभाग के लाडनूं-सुजानगढ़ प्रांत के अंतर्गत रेडा गांव में संघ तीर्थदर्शन कार्यक्रम 14 मार्च को आयोजित हुआ जिसमें वरिष्ठ स्वयंसेवक बलवंत सिंह नाथावतपुरा, कुशालसिंह (सरपंच), समंदर सिंह, रघुवीर सिंह, दिलीप सिंह आदि सहयोगियों व समाजबंधुओं सहित उपस्थित रहे। उदयपुर संभाग के अंतर्गत संघ तीर्थदर्शन कार्यक्रम बेणेश्वर धाम में 14 मार्च को आयोजित हुआ जिसमें वरिष्ठ स्वयंसेवक गंगा सिंह साजियाली, संभाग प्रमुख भंवर सिंह बेमला, डॉ कमलसिंह बेमला, पृथ्वीराज सिंह मोटगांव, हरेन्द्र सिंह खरोडिया, भंवर सिंह कनोडिया, भंवर सिंह सलाड़िया, गुमान सिंह वलाई ने अपने विचार व्यक्त किए। गुड़ामालानी प्रान्त के उण्डखा गांव में संघ तीर्थदर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें संभाग प्रमुख कृष्ण सिंह राणीगांव, गणपत सिंह बूठ, महिपाल सिंह चूली तथा मल्ल सिंह उण्डखा ने उपस्थित समाजबंधुओं को संबोधित किया व संघ तीर्थदर्शन अभियान और हीरक जयन्ती के संबंध में जानकारी प्रदान की। इसी प्रकार मेवाड़ वागड़ संभाग का त्रैमासिक स्नेहमिलन भी 13-14 मार्च को गुमान सिंह वलाई के फार्म हाउस पर आयोजित हुआ जिसमें केंद्रीय कार्यकारी गंगा सिंह साजियाली तथा संभाग प्रमुख भंवर सिंह बेमला स्वयंसेवकों सहित उपस्थित रहे।