पूज्य श्री तनसिंह जयन्ती सप्ताह का शुभारम्भ

श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य श्री तनसिंह जी की 25 जनवरी को आने वाली जयन्ती के उपलक्ष्य में 21 से 28 जनवरी तक मनाये जाने वाले तनसिंह जयन्ती समारोह का शुभारम्भ आज विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ। जयपुर स्थित संघ मुख्यालय 'संघशक्ति भवन' एवं मालवीय नगर स्थित चामुंडा माता मंदिर में प्रताप युवा शक्ति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। माननीय संघप्रमुख श्री द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान दुर्लभ जी ब्लड बैंक, सोनी हॉस्पिटल, पुष्पा देवी ब्लड बैंक एवं सवाई मानसिंह हॉस्पिटल ट्रॉमा सेन्टर के ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध कराया गया। दोनों शिविरों में कुल 450 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान के साथ ही निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें सियाराम हॉस्पिटल के डॉ. शेखर शेखावत एवं डॉ. बजरंग सिंह शेखावत ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इस दौरान वरिष्ठ स्वयंसेवक महावीर सिंह जी सरवड़ी, संचालन प्रमुख लक्ष्मण सिंह बेन्याकाबास के साथ कुलदीप सिंह सिरसला, घनश्याम सिंह त्योद, जयपाल सिंह मांडोता, सत्येन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह बड़वाली, महेंद्र सिंह चावंडेडा, नरपत सिंह शेखावत, संजय जांगिड़, रूपेंद्र सिंह करीरी, हिम्मत सिंह रोहिणा आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार मुम्बई के काशी विश्वनाथ मंदिर, भूलेश्वर में प्रताप युवा शक्ति द्वारा माताजी ग्रुप, भूलेश्वर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। यहाँ कुल 129 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री राज के. पुरोहित, नगर सेवक आकाश राजपुरोहित, राजस्थान राजपूत परिषद के रतन सिंह तूरा एवं रघुनाथ सिंह सराणा एवं संघ के प्रान्त प्रमुख नीर सिंह सिंघाणा आदि उपस्थित रहे। जीतू सिंह नागाणी, श्रवण सिंह मवड़ी, शम्भू सिंह बालियाना, नारायण सिंह रेवत आदि ने जे. जे. हॉस्पिटल की टीम के साथ मिलकर व्यवस्था संभाली। बाड़मेर के राजकीय चिकित्सालय में भी प्रताप युवा शक्ति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 16 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। इस दौरान महेंद्र सिंह चौहटन, अजयपाल सिंह दांता, गुलाब सिंह दूधवा, रविन्द्र सिंह चौहटन, देवी सिंह राणीगांव, भगवान सिंह दूधवा, गजेंद्र सिंह इन्द्रोई, शैतानसिंह तुड़बी, मदन सिंह कापराऊ, गोपाल सिंह बिजावल, गिरधर सिंह मुंगेरिया, गिरधरसिंह मते का तला, प्रेमसिंह भिंयाड़, स्वरूप सिंह हूरों का तला आदि उपस्थित रहे। जालोर में चाँदणा गांव के कटकेश्वर महादेव मंदिर में पूज्य श्री तनसिंह जी की जयन्ती मनाई गई, जिसके साथ जालोर संभाग में मनाए जाने वाले जयन्ती सप्ताह का आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण एवं प्रार्थना से हुआ। इसके पश्चात सहगीत एवं पूज्य श्री की प्रतिमा के समक्ष पुष्पाजंलि अर्पित की गई। अमरसिंह चाँदणा ने तनसिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय कार्यकारी रेवंत सिह पाटोदा ने कहा कि किसी महापुरुष की जयन्ती मनाने के दो कारण है पहला उस महापुरूष के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना तथा दुसरा कारण उस महापुरूष के बताये मार्ग पर हम चलें। पूज्य श्री तनसिंह जी के प्रति सच्ची कृतज्ञता तो यही होगी कि हम उनके बताये मार्ग पर बढ़ना प्रारम्भ करे। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने आश्वासन दिया है, जो मेरी तरफ एक कदम भी बढ़ता है, मैं उसकी रक्षा करता हूँ तथा अगले जन्म में यात्रा उससे आगे की होगी, जितनी इस जन्म में पूर्ण हुई है। श्री क्षत्रिय युवक संघ इसी आश्वासन पर कार्य करता है। प्रान्त प्रमुख नाहर सिंह जाखड़ी ने कहा कि हमें पूज्य श्री के बताये मार्ग पर चलते हुए अपनी राक्षस वृत्ति को त्याग कर सतोगुणीय वृत्ति की ओर उन्मुख होना है। कार्यक्रम का संचालन संभाग प्रमुख अर्जुन सिहं देलदरी ने किया। कार्यकम में चाँदणा, काणदर व सियाणा के स्वयंसेवकों सहित भेटाला, मायलावास, आडवाडा, देलदरी, सिवणा सहित आस पास के गाँवों के समाज बंधु उपस्थित रहे। इसी प्रकार श्री क्षत्रिय युवक संघ के कर्मचारी प्रकोष्ठ, बाड़मेर द्वारा तन सिंह जयंती सप्ताह समारोह के अंतर्गत श्री भवानी क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस चोहटन में कैरियर सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में युवकों ने भाग लेकर कैरियर सम्बन्धी मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान भगवान सिंह जानसिंह की बेरी(खनिज अभियंता), स्वरूप सिंह मुंगेरिया(आयुर्वेद चिकित्सक), सुरेन्द्र प्रताप सिंह झिंझनियाली(सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, बाड़मेर), गणपत सिंह हूरों का तला(R P, सर्वशिक्षा अभियान) आदि ने युवाओं की कैरियर सम्बन्धी जिज्ञासाओं को शांत किया। बालोतरा के कल्याणपुर में आयोजित होने वाले तनसिंह जयंती समारोह हेतु आज प्रान्त प्रमुख राणसिंह टापरा ने अपनी टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में संपर्क अभियान चलाया। पादरू स्थित जैतमाल राजपूत छात्रावास में भी जयन्ती कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन हुआ। पाली प्रांत के सोजत मण्डल की सोजत रोड शाखा में पूज्य श्री तनसिंह जी जयंती मनाई गई। "जैता-कुपा" शाखा में प्रांत प्रमुख मोहब्बत सिंह धिंगाणा ने कहा कि शाखा को नियमित रूप से चलाने से ही सच्चे अर्थ मे जयन्ती मनाना सार्थक होगा। कार्यक्रम मे शिव सिंह ढुन्डा, दिलीप सिंह बगडी, कमल सिंह खारीया-सोढा व भंवर सिंह बगडी मौजूद रहे। सोजत मंडल की नागणेच्या माता शाखा में भी जयंती मनाई गई, यहां भी प्रान्त प्रमुख मोहब्बत सिंह धिंगाणा उपस्थित रहे।