कार्यक्षेत्र

श्री क्षत्रिय युवक संघ का कार्य वर्तमान में पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी विस्तार पा रहा है। राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि राज्यों में निरंतर संघ के शिविर लग रहे हैं। दक्षिण भारत के आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि राज्यों में भी संघकार्य विस्तारित हो रहा है। देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न शहरों और गांवों में संघ की शाखाएं नियमित रूप से लगती हैं जिनमें बालक-बालिकाएं संघ की संस्कार प्रणाली द्वारा अपने व्यक्तित्व का विकास कर रहे हैं। विदेशों में रह रहे स्वयंसेवकों ने वहां भी संघ की शाखाएं प्रारम्भ करके संघकार्य का बीजारोपण किया है।

श्री क्षत्रिय युवक संघ से जुड़ने हेतु संपर्क सूत्र